फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अखंड भारत का संकल्प लेकर लगाई दौड़

विज्ञापन
विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता रन फॉर वंदे मातरम निकालते हुए। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल शाहजीपुर महानगर की ओर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर अखंड भारत का संकल्प लेकर रन फॉर वंदेमातरम् का आयोजन किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जीआईसी मैदान पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने हिंदू युवाओं को नशा मुक्ति व अखंड भारत का निर्माण करने का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इसके बाद जीआईसी मैदान से दौड़ प्रारंभ हुई, जो सदर बाजार, बहादुरगंज, इस्लामिया के रास्ते होते हुए जीआईसी मैदान पर समाप्त हुई। प्रांत सह संयोजक राहुल सिंह, प्रांत प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर सिंह, प्रांत मिलन प्रमुख हरीश, विभाग मंत्री अशनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें