फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज कार्यशाला का सेवा प्रबंधक ने किया निरीक्षण, कल-पुर्जों की उपलब्धता पर दिया जोर

Mon, 16 Nov 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज कार्यशाला का निरीक्षण करते सेवा प्रबंधक संतोष कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। परिवहन निगम के हरदोई परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक संतोष कुमार ने रविवार को शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे और कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यशाला में बसों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था देखी। उन्होंने खराब बसों की स्थिति के साथ ही मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि कल-पुर्जों की उपलब्धता में कमी नहीं आने देंगे।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे सेवा प्रबंधक का एआरएम अरुण कुमार ने स्वागत किया। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे के विभिन्न पटलों पर जाकर जानकारी ली। इस बीच साफ-सफाई पर संतोष जताया। इसके बाद कार्यशाला में पहुंचे। वहां एक बस खुली हुई मिली, जिस पर कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे। वहीं, फिटनेस पूरी नहीं होने के कारण एक बस खड़ी मिली। सेवा प्रबंधक ने कर्मचारियों से वाहनों की मरम्मत में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यशाला में उपलब्ध कल-पुर्जों और अन्य जरूरी संसाधनों की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक ने बताया कि बसों के बेहतर रखरखाव के लिए जरूरी कल-पुर्जे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन सामानों की कमी है, उन्हें खरीदवाकर दिया जा रहा है, ताकि मरम्मत कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें