फोरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष और स्टाफ की मौजूदगी में आवास का दरवाजा खुलवाया। अंदर डॉक्टर मृत अवस्था में मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।
कर्मचारियों में शोक का माहौल
डॉक्टर के सामने रहने वालीं स्टाफ नर्स अंजली मिश्रा ने बताया कि वह सुबह खुद नाश्ता बनाते थे। उन्होंने शनिवार शाम छह बजे बिजली के बारे में पूछा था। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक का माहौल है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।