फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिक बोले - रेलवे में सफर में नहीं मिली रियायत, बजट में की उपेक्षा

विज्ञापन
सत्यप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नागरिक - फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आम बजट की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे वरिष्ठ नागरिकों को झटका लगा है। रेलवे में सफर के दौरान किराये में रियायत, आयुष्मान कार्ड समेत कई तरह की समस्याओं के समाधान का जिक्र नहीं किया। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि चिकित्सा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पेंशन की राशि को बढ़ाने पर भी चर्चा नहीं की गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाए गए है। पेंशन में इजाफे की मांग भी पूरी नहीं हुई है। रेलवे और बस में रियायत टिकट पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया है।

वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स के हितों का नहीं रखा ध्यान
वित्तीय बजट में वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर्स के हितों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में पूर्व की तरह कोई छूट नहीं दी है। 18 माह के डीए पर कोई विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन

-सत्य प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री, वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर्स सेवा संस्थान

रेल के टिकट पर रियायत देना चाहिए थी
रेल के टिकट को लेकर रियायत नहीं दी गई। बुढ़ापे वाले रोगों के स्वास्थ्य के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। सीनियर सिटीजन को इस बजट से निराशा हाथ लगी है। उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी था।
-डाॅ.अवधेश मणि त्रिपाठी

दवा सस्ती होने से मिलेगी राहत
कैंसर की 17 दवाइयां सस्ती की गईं हैं। हृदय, किडनी व डायबिटीज जैसी दुर्लभ बीमारियों से ड्यूटी फ्री की गई। इससे वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी। कपड़े व जूते व सोलर पंप सस्ते करने से आम नागरिक को राहत मिलेगी।
-सर्वेश कुमार गुप्ता, महासचिव, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी


वरिष्ठ नागरिकों के हाथ लगी निराशा
वरिष्ठ नागरिकों के पे कमीशन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। सीनियर सिटीजन को आयुष्मान कार्ड का लाभ, रेल व बस किराये में छूट आदि की मांगें लंबित हैं। बजट से वरिष्ठ नागरिकों को निराशा हाथ लगी है।
- ओमशिव अवस्थी

सत्यप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नागरिक- फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी।

सत्यप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नागरिक- फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी।

सत्यप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नागरिक- फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें