फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विकास की कार्ययोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। नगर पंचायत के कई वार्ड सदस्यों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत तैयार की गई स्थानीय नगर पंचायत की विकास कार्ययोजना को जिला प्रशासन के स्तर से शासन को नहीं भेजे जाने की शिकायत की है। इसके साथ ही कार्ययोजना को स्वीकृति दिलाकर नगर में विकास के कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र पर वार्ड सदस्य अनुज कुमार यादव, गुलशन बानो, गिरिंदपाल, कुसुमा, सतीश कुमार, मो रफी, जसविंदर कौर, संध्या सिंह, महेश्वरी और राम बेटी के हस्ताक्षर हैं। इन सभी ने पत्र में कहा है कि गत वर्ष 27 अगस्त के शासनादेश के तहत यहां की नवसृजित नगर पंचायत का आदर्श नगर पंचायत योजना में चयन किया गया था।
साथ ही शासनादेश के अनुपालन में उन्होंने विभिन्न वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाने संबंधी प्रस्ताव नगर पंचायत को दिए थे। इन प्रस्तावों के आधार पर दो माह पूर्व तैयार की गई विकास की कार्ययोजना जिला प्रशासन को भेजी गई थी, लेकिन नगर निकाय के अधिकारियों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए कार्ययोजना शासन को नहीं भेजी। इससे नगर के कई विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने वार्ड सदस्यों की शिकायत और मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श योजना के अंतर्गत कार्ययोजना दो बार तैयार कर भेजी जा चुकी है, लेकिन उसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें