फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स ने पेंशन में भेद करने पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदा​धिकारी कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। स्रोत: संस्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की ओर पूर्व और वर्तमान पेंशनर्स में भेद के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जीत सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि पेंशन नियमों और भारत में संचित निधि से पेंशन देनदारियों पर व्यय के सिद्धांतों के वैधकरण से संबंधित विधेयक संसद में पारित हो जाने के बाद केंद्र सरकार को पूर्व और वर्तमान पेंशनरों में विभेद का अधिकार प्राप्त हो गया है।
पेंशन संबंधित समस्याओं को लेकर संस्थान ने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर इस मामले में पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, जिला महासचिव सत्यप्रकाश तिवारी, राजेश द्विवेदी, राजेंद्र कुमार सक्सेना, रमेश चंद्र सक्सेना, देवेश चंद्र शुक्ला, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें