फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज  में छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताती प्र​शिक्षक। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए।
विज्ञापन


मनीषी ताइक्वांडो एसोसिएशन की प्रशिक्षक अलकमा और जितेंद्र वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने मुसीबत के समय जरूरत के उपाय बताए। कहा कि ताइक्वांडो का मूल उद्देश्य आत्मरक्षा है। विशेष रूप से मिशन शक्ति के तहत इसे सिखाकर छात्राओं को आपात परिस्थितियों में खुद को बचाने में सक्षम बनाता है। प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खां कहा कि मिशन शक्ति में ताइक्वांडो का महत्व छात्राओं को आत्मरक्षा सिखाना और उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.समन जेहरा जैदी,डॉ. रजा रसूल, डॉ. निजामुद्दीन खां, स्वयंसेवी गौरी, प्रियंका, शिवांगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें