शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ताइक्वांडों का प्रशिक्षण लेतीं एमबीबीएस की छात्राएं। सं?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में एबीबीएस की छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। मनीषी ताइक्वांडों के डायरेक्टर पुनीत मनीषी और उनकी टीम ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया।
इस मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर जरूर सीखने चाहिए। इसमें ताइक्वांडो एक ऐसी कला है जोकि बिना हथियार के खुद की रक्षा करने के लिए अपनाई जाती है। कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय के निर्देशन में एमबीबीएस की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संवाद