रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज में कुश्ती में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत: क्रीड़ा सचिव
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा में ग्रीको रोमन कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-17 के लिए खिलाड़ी चयनित किए गए।
जिलास्तरीय खेलकूद में बृहस्पतिवार को जिले की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, एसपी इंटर कॉलेज, फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर के छात्रों ने अपना दम दिखाया। अंडर-17 में प्रशांत कुमार, गोविंद, रवि कुमार सिंह, देवांश कुमार व कीरत का चयन किया गया। क्रीड़ा सचिव रामकुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया है। संवाद