फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 11 बालिकाओं का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन

Fri, 31 Jan 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में ट्रायल के दौरान हॉकी खेलतीं बालिकाएं। स्रोत : खेल विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में ट्रायल हुए। इसमें 11 छात्राओं का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में ट्रायल हुए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को चयन के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। मानवी, दुर्गा, अंशिका, रोशनी, गीत, काजल, वर्षा, नेहा, भावना, शारदा, रागिनी का चयन किया गया। यह सभी शुक्रवार को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करने जाएंगी, जहां पर प्रदेश स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि तीन से आठ फरवरी तक गोरखपुर में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल को संपन्न कराने में स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली व खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें