कलक्ट्रेट परिसर से राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए पैरा खिलाड़ियों को रवाना करत
शाहजहांपुर। एक व दो फरवरी को बरेली में आयोजित राज्यस्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर और हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से रवाना किया। सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि शरद रोशन सिंह 100 मीटर एयर पिस्टल में, संजय वर्मा और मदनलाल पाॅवरलिफ्टिंग, स्वाति गुप्ता भाला फेंक, अजितेश दीक्षित और मोहम्मद वसीम रेस में हिस्सा लेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया, टीम मैनेजर मृदुल कुमार गुप्ता, टीम कोच आशा आदि उपस्थित रहे। संवाद