फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंगमंच से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा शिवा का सफर, एनएसडी में चयन

विज्ञापन
रंगकर्मी ​शिव कुमार उर्फ कठेरिया। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा रंगकर्मी शिव कुमार उर्फ शिवा कठेरिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के तीन माह के विशेष अभिनय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।
विज्ञापन

देशभर से करीब 200 कलाकारों ने ऑडिशन और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, जिनमें से केवल 25 कलाकारों को चुना गया है। वह रोजा की न्यू चर्च कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके अभिनय सफर की शुरुआत रूरल नाट्य संस्था के माध्यम से नाटक तीन तिलंगे से की थी।
इसके बाद कई नाटकों में काम किया। उसके बाद मुंबई पहुंचे। वहां उन्होंने कास्टिंग एसोसिएट के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम पेट्रोल, मौका-ए-वारदात, डेली सोप घर एक मंदिर, विभिन्न वेब सीरीज और विज्ञापनों से जुड़े रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें