फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में सुरक्षा प्रणाली मॉडल रहा प्रथम

Sun, 01 Dec 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का अवलोकन करते
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान, कला व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में अपर्णा मिश्रा, नैंसी पटेल व अंशिका वाजपेयी के लेजर आधारित सुरक्षा प्रणाली मॉडल को प्रथम स्थान मिला। गणित में मंशा दीक्षित और सौम्या मिश्रा द्वारा बनाए गए शंकुधारी अनुभाग मॉडल ने द्वितीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग में रोशनी यादव के मॉडल प्रक्षेपित्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयशा जुबैर के मॉडल वर्षा जल संचयन को द्वितीय स्थान मिला। कला में सीनियर वर्ग में वृंदा शर्मा ने प्रथम और आफरीन निदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शिल्प कला में जूनियर वर्ग में अनन्या सक्सेना ने शिवालय बनाकर प्रथम स्थान पाया। प्रशंसा खाटू श्याम मंदिर का मॉडल बनाकर द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में जीएफ काॅलेज के प्रोफेसर डाॅ. रजा रसूल, एसएस काॅलेज के डाॅ. शिशिर शुक्ला, एसपी काॅलेज के विशाल चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें