फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाबा लाडी ने जग्गा को मात देकर जीता फाइनल

Sun, 01 Dec 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां दंगल में दांव लगाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। ढकिया मार्ग के किनारे मैदान में चल रहे राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का शनिवार को अंतिम दिन रहा। इसमें अयोध्या से आए बाबा लाडी ने पटके वाली कुश्ती (फाइनल) में पंजाब के जग्गा पहलवान को पटखनी दी और 21 हजार रुपये का इनाम जीत लिया।
विज्ञापन

दंगल में कई दिन तक बाबा लाडी के भाई छोटा लाडी का जलवा रहा था। उन्होंने कई नामी पहलवानों को हराया था। शनिवार को पंजाब के जग्गा पहलवान ने कई कुश्ती जीतीं। इसके बाद उन्होंने किसी भी पहलवान को फाइनल मुकाबले में उतरने की चुनौती दी तो बाबा लाडी मैदान में आए। उन्होंने कुछ ही देर में जग्गा पहलवान को धूल चटा दी और ओवरऑल चैंपियन की शील्ड पर कब्जा कर लिया। जीत के बाद पहलवानों और दर्शकों ने बाबा लाडी को कंधों पर उठा लिया और खूब पुरस्कार दिए।
इससे पहले मेरठ के ओमकार ने पंजाब के मोंटी को, नेपाल के लकी थापा ने पंजाब के विक्की, जम्मू के रिजवान धनी ने राजस्थान के कालू पहलवान, उन्नाव के मंटानी ने राजस्थान के मनीष, लकी थापा ने राजस्थान के शमसेर को मात दी। दंगल के अंतिम दिन सभी मुकाबले खुले में कराए गए। इस दौरान भारी संख्या में आए दर्शकों ने पहलवानों की हौसला आफजाई की और पुरस्कार दिए। कई पहलवानों के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें