निगोही में आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत थाना व कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस के कार्य करने का तरीका जाना।
डॉ.सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सदर बाजार थाने का भ्रमण किया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने उन्हें पुलिस के कार्यों की जानकारी दी। जीजीआईसी अजीजगंज, पुरुषोत्तम कन्या इंटर कॉलेज जलालाबाद, आदर्श इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा, राजकीय हाईस्कूल नवादा रुद्रपुर की छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर, एफआईआर लिखने का तरीका बताया। संवाद