उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी डॉ.अर
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा महाविद्यालय के एमवीएससी विद्यार्थी डॉ. अर्पन चौहान ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। शहर के रहने वाले डॉ. अर्पन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन देशभर के पशु चिकित्सकों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
इसमें डॉ. चौहान ने घोड़ों के ट्रिपैनोसोमियासिस में बेहतर नैदानिक और रक्त संबंधी सुधार के लिए डिमिनाजीन एसिट्यूरेट थेरेपी का अनुकूलन विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और प्रस्तुति को निर्णायकों ने सर्वोत्तम घोषित किया गया। पिछले महीने भी अयोध्या में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. अर्पण चौहान को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया था। संवाद