राेजा जंक्शन में अमृत भारत ट्रेन के चालक को मिठाई खिलाते साथी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। पितृ पक्ष पर प्रयागराज और बनारस रूट की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। आरक्षण फुल होने के बाद जनरल टिकटों की बिक्री में जबर्दस्त उछाल आया है।
सात सितंबर से पितृ पक्ष प्रारंभ हुए थे। पितृ पक्ष शुरू होने से पहले मुगलसराय एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस और बिहार के गया को जाने वाली ट्रेनों की आरक्षित सीटें भर गईं थीं। आरक्षित सीट नहीं मिलने पर लोग जनरल बोगियों में सफर कर रहे हैं। पितृ पक्ष के पांच दिन शेष रहने के चलते बनारस और इलाहाबाद जाने वाली ट्रेनों में सीटों को लेकर मारा-मारी मची है।
इस रूटों पर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पितृ पक्ष से पहले जहां चार से पांच हजार टिकट बमुश्किल बिक रहे थे। वहीं पितृ पक्ष पर दोगुने जनरल टिकट बिक्री होने लगे हैं। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि रेल यात्रियाें की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।
तिथि बिके टिकट
15 सितंबर 8500
14 सितंबर 7600
13 सितंबर 9540
12 सितंबर 8401
फोटो 51 व 52
अमृत भारत के चालकों का मिठाई खिलाकर स्वागत
शाहजहांपुर। अप लाइन की अमृत भारत एक्सप्रेस को रोजा के चालक यहां लेकर पहुंचे। दोपहर साढ़े 12 बजे चालक बदलने के चलते ट्रेन रोकी गई। चालक सुनील राठौर, अनुराग कैथवार, नीरज यश व दीपक को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। ट्रेन के दोनों ओर इंजन लगा है। ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं होगा।