फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब की पैमाइश कराकर एसडीएम ने रोकी प्लाॅटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गैसरा गांव के संपर्क मार्ग के किनारे तालाब पाटकर की जा रही प्लाॅटिंग की शिकायत पर एसडीएम रवींद्र कुमार शनिवार को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्लाॅटिंग का काम तत्काल प्रभाव से रोककर राजस्व टीम से तालाब की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

इस मामले में गांव के राजपाल, दिनेश कुमार, मिथिलेश्वर आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि कुछ लोग पट्टे की भूमि तथा उसके समीप स्थित तालाब को पाटकर प्लाटिंग कर रहे हैं। तालाब के पाटे जाने से जहां जानवरों के लिए पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी और बारिश में गांव के रास्तों पर जलभराव होगा।
नायब तहसीलदार मनु माथुर ने बताया कि तालाब की पैमाइश के लिए गठित टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। तब तक प्लाॅटिंग पर प्रतिबंध रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें