फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम ने पुवायां पुलिस को नोटिस भिजवाया...फिर भी खनन नहीं रुक पाया

विज्ञापन
गांव लुकटहा जमीने फत्तेपुर के पास भेंसी नदी में रेत खनन से बने गड्ढे। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पुवायां। जिला खनन अधिकारी ने भैंसी नदी में अवैध रेत खनन से इन्कार कर दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को समाजसेवक और भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले राजीव सिंह ने गांव लुकटहा जमीने फत्तेपुर के पास नदी का नया वीडियो वायरल किया। एसडीएम ने खनन के लिए पुवायां पुलिस को जिम्मेदार मानते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन

नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत डीएम ने गोमती की सहायक नदी भैंसी का चयन किया था। लगभग 17 वर्ष से सूखी पड़ी भैंसी नदी की खोदाई कराई गई थी, जिसमें लगभग 27 लाख रुपये खर्च हुए थे। लोकभारती कार्यकर्ताओं और तमाम स्वयंसेवकों ने नदी खोदाई कार्य और पौधरोपण में योगदान दिया था।
नदी में अभी पुवायां खुटार रोड तक पानी नहीं आया है। ऐसे में नदी के सूखे होने के कारण कुछ लोग रेत खनन कर बिक्री कर रहे हैं। गांव मीरपुर के पास कई स्थानों पर रेत खनन किया गया है, जिससे नदी में गहरे गड्ढे हो गए हैं। भैंसी नदी के लिए बने व्हाटसएप ग्रुप में तमाम स्वयंसेवकों ने खनन के मामले में शिकायत की थी।
विज्ञापन

ग्रुप में कई अधिकारी भी जुड़े हैं। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो खनन से बने गड्ढों को पटवा दिया गया, जिससे खनन के मामले को छिपाया जा सके। दस से 12 सितंबर तक गड्ढे भरने का काम चलता रहा। गड़्ढे भरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी खनन के मामले में लीपापोती में जुटे हैं। जिला खनन अधिकारी ने बयान दिया था कि 11 सितंबर को जांच में भैंसी नदी में कहीं खनन हुआ नहीं मिला है।
बृहस्पतिवार को लोकभारती से जुड़े राजीव सिंह सहित कई लोगों ने नदी में खनन पर गहरी नाराजगी जताते हुए रेत खनन से बने गहरे गड़्ढों का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और डीएम को भेजा। जिला खनन अधिकारी के खनन नहीं होने के बयान पर भी लोग नाराज हैं। राजीव सिंह ने कहा कि खनन लगातार हो रहा है और अधिकारी गुमराह कर खनन न होने की बात कह रहे हैं।

खनन के लिए पुवायां के थाना प्रभारी, लेखपाल जिम्मेदार, भेजी जाएगी रिपोर्ट
एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कहा कि भैंसी नदी का नया वीडियो उन्होंने देखा है। इससे प्रतीत होता है खनन नहीं रुक पा रहा है। इस संबंध में पहले ही निर्देश देकर खनन को कड़ाई से रोकने के लिए कहा गया था। पुवायां पुलिस को नोटिस भी भेजा गया था। खनन के लिए थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रकरण संज्ञान में आया था। कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। अगर फिर से खनन हुआ है तो मैं स्वयं मौके पर पहुंच कर जांच करूंगा। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

गांव लुकटहा जमीने फत्तेपुर के पास भेंसी नदी में रेत खनन से बने गड्ढे। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें