फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पर किसानों का धरना शुरू

Fri, 29 Jan 2016 01:03 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांच जनवरी को ज्ञापन दिए जाने के बाद भी किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं कराए जाने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार से एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्या का निदान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मैकूलाल यादव और तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि पांच जनवरी को एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग की गई थी, लेकिन 23 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। धरना स्थल पर प्रेमराज गौतम, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, गिरजाशंकर, शिवपाल, रामेश्वर, विमलेश कुमार, प्रयागदत्त, प्रताप सिंह, राजेंद्र, मुनीश, संतोष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें