फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ली बैंक प्रबंधकों की बैठक

Sat, 18 Apr 2015 07:46 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावित किसानों के लिए आरबीआई द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम जंगबहादुर यादव की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित बैठक में कहा गया है कि 50 प्रतिशत तक फसली नुकसान की श्रेणी में आने वाले किसानों को आने वाले समय में उत्पादक कार्यों के लिए समय से ऋण उपलब्ध कराया जाए। चाहें वह किसान पहले भी ऋण क्यों न ले चुका हो। साथ ही ऋण ले चुके किसानों को मूलधन तथा ब्याज वसूली में पुर्ननिर्धारण तीन से पांच वर्ष तक का किया जाए। बैठक में तहसीलदार ओमकार नाथ वर्मा के अलावा कलान, मिर्जापुर तथा जलालाबाद के बीडीओ तथा तीनों ब्लाकों की सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें