तिलहर। मोहल्ला चेयरमैन कॉलोनी में नालियों के गंदे पानी से मार्गों पर हुए जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए एसडीएम जीत सिंह राय ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले, जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनी के तमाम लोग शनिवार को एसडीएम से उनके कार्यालय जाकर मिले और समस्या से अवगत कराकर शीघ्र समाधान कराने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में नालियों का पानी निकास नहीं होने के कारण मार्गों पर भर रहा है। जलभराव से स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। एसडीएम समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के ईओ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कॉलोनी के अकरम, साबिर, रिजवान, आरिफ, नाजिम, रिजवान आदि मौजूद रहे। संवाद