परौर/सेहरामऊ दक्षिणी। थाना समाधान दिवस फीका रहा। परौर थाने में तहसील कलान से कोई राजस्व अधिकारी के न आने पर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने समस्या सुनी।
इस दौरान जूही ने राजस्वी संबंधी मामले का प्रार्थना पत्र दिया। इसे हल्का लेखपाल को कार्रवाई के लिए दिया गया। सेहरामऊ दक्षिणी में भी थाना दिवस में केवल एक शिकायत आई। नायब तहसीलदार निशी सिंह और कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित कुमार के सामने गांव भरगवां निवासी विष्णु दयाल ने अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत की है। अधिकारियों ने कब्जा दिलाने की बात कही। संवाद