फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम नहीं करवा पाईं समाधान, अब डीएम से मिलेंगे किसान

विज्ञापन
पुवायां में किसान नेताओं, राइस मिल एसोसिएशन के पदा​धिकारियों से वार्ता में मौजूद एसडीएम और डिप्
विज्ञापन
पुवायां। किसानों की समस्याओं को लेकर दिए गए ज्ञापन और धरना-प्रदर्शन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को एसडीएम से भी किसान नेताओं की वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर धान की फसल बेचने पर आढ़ती और मिल मालिकों की ओर से सीडी, कर्दा और धर्मकांटा के नाम पर कटौती बंद कराने सहित कई मांगें की गई थीं। समाधान नहीं होने पर आठ अक्तूबर को राजीव चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। एसडीएम चित्रा निर्वाल के न पहुंचने पर चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के जानकारी देने पर एसडीएम मौके पर पहुंची थीं और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
मंगलवार को एसडीएम ने मंडी सभागार में डिप्टी आरएमओ, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन मित्तल, भाकियू नेताओं के साथ बैठक की। वार्ता के दौरान राइस मिल मालिकों और किसान नेताओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम बैठक में जाने की बात कहकर चलीं गई। किसान नेताओं ने कहा कि वह डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। इस मौके पर तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल, जिलाध्यक्ष भारत सिंह, संजय मिश्रा, महेश चंद्र वर्मा, कर्मजीत सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने बताया कि वार्ता हुई थी, लेकिन कर्दा और सीडी के मामले में दोनों पक्षों में राय नहीं बन सकी। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा।

भटिउरिया मंडी में बारदाना न होने का बहाना बना रहे केंद्र प्रभारी
वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने डिप्टी आरएमओ को बताया कि भटिउरिया मंडी में केंद्र प्रभारी बारदाना न होने का बहाना कर धान खरीद में आनाकानी कर रहे हैं। बंडा मंडी में क्रय केंद्रों के हालत बेहद खराब हैं, किसानों को धान लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। किसानों ने कार्रवाई की मांग की। डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारियों को कॉल कर बहानेबाजी बंद कर धान खरीद सुचारु करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें