कलान। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दोपहर थाना परिसर में जलालाबाद के सीओ अजय राय के साथ पीस कमेटी की बैठक की।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम ने सभी से होली भाईचारे की परंपरागत भावना के साथ मनाने की अपील की। एसडीएम ने रंग खेले जाने के दिन व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया। सीओ ने कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से रंग नहीं खेलना चाहते, उनसे जबरदस्ती नहीं करें। सीओ ने अभिभावकों से कहा कि अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने से रोकें और वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में थाना प्रभारी शिव दीन वर्मा, शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, उमेश कनौजिया, रंधावा सिंह, राम निवास गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद