फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धरना-प्रदर्शन की चेतावनी पर एसडीएम और सीओ की हुई किसान नेताओं से वार्ता

Wed, 08 Jul 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीएम, सीओ। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। डीएम को दिए गए ज्ञापन के बाद राजीव चौक पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी पर एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक ने किसान नेताओं से वार्ता की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की ओर से डीएम को ज्ञापन देकर गांव लालपुर में जमीन के मामले में कोर्ट के स्टे का पालन कराने, किसानों को यूरिया खाद दिलाने, बजाज चीनी मिल मकसूदापुर से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, छुट्टा पशुओं को पकड़वाने, गांव भटिउरा में मंडी समिति की और बंजर जमीन को कब्जामुक्त कराने सहित कई समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई थी। कार्रवाई न होने पर आठ जुलाई को राजीव चौक पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को कार्यकर्ता डाक बंगला परिसर में एकत्र होने लगे। जानकारी पाकर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की। आश्वासन दिया कि जमीनी विवाद में न्यायालय से पक्ष रखकर फैसले की मांग की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था बनी रह सके। अन्य मांगों पर भी विचार कर चार दिन में समाधान कराया जाएगा। वार्ता के बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, रंजीत सिंह, संजय मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि वार्ता की गई है। जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें