फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामपुर में किराना दुकान और चांदपुर में घर से छह लाख का सामान चोरी

Wed, 08 Jul 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव रामपुर कलां में चोरी की सूचना पर जांच करती पुलिस से नाराजगी जताते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। चोरों ने रामपुरकलां में लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी के गांव गेंहुआ नवाबी निवासी ऋषिकांत की दुकान से दो लाख रुपये और गांव चांदपुर निवासी रणदीप शुक्ला के घर से नकदी, जेवर सहित चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

ऋषिकांत की रामपुर कलां में माधौपुर रोड पर किराने की दुकान है। बुधवार सुबह गांव वनाजपुर के एक व्यक्ति ने ऋषिकांत को दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। ऋषिकांत ने बताया कि दुकान से परचून का सामान, पर्स, एटीएम कार्ड और 26 हजार रुपये सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरी किए गए सामान की जानकारी ली।
उधर, गांव चांदपुर निवासी रणदीप शुक्ला ने बताया कि मंगलवार रात चोर किसी तरह उनके घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्से से सोने-चांदी के जेवर, 20 हजार रुपये सहित लगभग चार लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पुलिस ने यहां पहुंचकर भी जांच की।
विज्ञापन



गश्त से खुली पोल
पुलिस रामपुरकलां में लगातार गश्त होने का दावा करती है, लेकिन ऋषिकांत की दुकान से जितना सामान चोरी हो गया है, वह बिना वाहन के नहीं ले जाया जा सकता है। व्यापारियों का कहना है कि गश्त होती तो दुकान में चोरी नहीं हो सकती थी।
-
व्यापारियों में रोष, व्यापार मंडल ने बुलाई बैठक
खुटार। रामपुर कलां में चोरी की बढ़ती वारदातों और एक भी चोरी का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों की मांग पर व्यापार मंडल की बैठक बुलाई गई। अध्यक्ष मंजीत सिंह के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि रामपुर कलां में आए दिन चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस चुप्पी साधे बैठी है। ऐसे में व्यापार मंडल के बैनर तले आंदोलन किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि चोरी की सूचना के बाद भी थाना प्रभारी ने मौके पर आकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी। संवाद
-
चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मैं स्वयं मौके पर जाकर मुआयना करूंगा। चोरियों का खुलासा कराया जाएगा।
प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

गांव रामपुर कलां में चोरी की सूचना पर जांच करती पुलिस से नाराजगी जताते व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें