फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जब्त किए 28 रसोई गैस सिलेंडर

Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक आदेश के विपरीत सड़क के किनारे फुटपाथ पर बिक्री को रखे गए इंडेन कंपनी के 28 भरे हुए रसोई गैस सिलेंडर एसडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने जब्त कर लिए। उन्हें सूचना मिली कि एक युवक सिलेंडरों की खुले आम बिक्री कर रहा है। इस पर एसडीएम ने मौके पर छापा मारा और सिलेंडर जब्त करके थाना सदर बाजार पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए। हालांकि, बाद में पुलिस ने जब्तशुदा सिलेंडर गैस एजेंसी के संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी देकर सौंप दिए। डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम सदर सोमवार को सुबह डग्गामार वाहनों की रोकथाम के लिए शहर के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान शहर की आवास विकास कालोनी के पास से गुजरते वक्त उनकी निगाह कुम्हारों वाले मंदिर के पास रोड के किनारे फुटपाथ पर रखे रसोई गैस सिलेंडरों पर पड़ गई। एसडीएम ने पूछताछ की तो पता चला कि इंडेन डीलर रोहित गैस सर्विस के सिलेंडर बिक्री के लिए रखे गए हैं। मौके पर मौजूद मिले गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन अलाउद्दीन के पास एसडीएम को कंपनी से जारी आईडी भी नहीं मिली। एसडीएम ने होम डिलीवरी देने के बजाय गैस सिलेंडरों की आबादी के बीच दुकान लगाने पर कड़ा ऐतराज करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुसार जहां सिलेंडर रखे हों, वहां आग बुझाने के उपकरण भी होने चाहिए। ऐसी कोई व्यवस्था वहां नहीं मिलने पर उन्होंने सारे सिलेंडर जब्त करके पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए। हालांकि, बाद में अधिकारियों के निर्देश पर सदर पुलिस ने जब्त सिलेंडर इस चेतावनी के साथ गैस एजेंसी को सौंप दिए कि भविष्य में सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी। रोहित गैस एजेंसी के प्रबंधक राम सिंह ने बताया कि होम डिलीवरी करने वाले वाहन का टायर पंक्चर हो जाने के कारण डिलीवरी मैन ने सारे सिलेंडर रोड के किनारे रखवा लिए थे। 
विज्ञापन


एजेंसी संचालक से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
इस मामले में रोहित गैस एजेंसी के संचालक को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाएगा। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने की दशा में आगे की कार्यवाही की जाएगी। -विजय प्रभा, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें