फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यू ककरा सिटी में बना एसडीए का अस्थायी कार्यालय

Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
न्यू ककरा सिटी में नगर निगम कार्यालय में विकास प्रा​धिकरण का बनाया गया अस्थाई कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के गठन के बाद न्यू ककरा सिटी स्थित नगर निगम के गेस्ट हाउस में अस्थायी तौर पर कार्यालय तैयार हो गया है। अगले सप्ताह पहली बोर्ड बैठक होगी। इसमें प्राधिकरण का खाका तैयार किया जाएगा। साथ ही स्टाफ की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद अब एसडीए भी अस्तित्व में आ गया है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल प्राधिकरण की अध्यक्ष हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सचिव नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड बैठक के बाद ही प्राधिकरण संबंधित कार्य शुरू हो पाएंगे। साथ ही आवास नीति लागू होगी।
बता दें कि अवैध रूप से बनने वाली कॉलोनियों पर प्रशासन ने पहले ही नकेल कस दी थी। शहर में 60 से 70 कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया था। इन कॉलोनियों का विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास नहीं था। प्राधिकरण की ओर से कॉलोनी का नक्शा और लेआउट पास कराना अनिवार्य होगा। इसमें 55 प्रतिशत हिस्से में आवासों का निर्माण हो सकेगा। 45 प्रतिशत हिस्से में चौड़ी सड़क, पार्क, कॉम्पलेक्स, पार्किंग आदि की सुविधाएं देनी अनिवार्य होंगी।
विज्ञापन


बहुमंजिला भवनों का होगा निर्माण
विकास प्राधिकरण का गठन होने के बाद बहुमंजिला भवनों का निर्माण होगा। इसमें फ्लैट बनाने के साथ काॅमर्शियल रूप से इस्तेमाल करने वाले भवन बनाए जाएंगे। बिल्डर भी शहर के पॉश इलाकों में सक्रिय होंगे। यहां पर बहुमंजिला भवनों को बनाने वाले बिल्डर को भी सभी शॉपिंग काॅम्प्लेक्स, पाॅर्किंग, लिफ्ट, सुरक्षा, हेल्थ क्लब, बच्चों के लिए मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था करनी होगी। हर बहुमंजिला भवन में समिति का गठन करना अनिवार्य होगा।

विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक अगले सप्ताह होगी। इसमें प्राधिकरण में होने वाले कार्याें पर चर्चा की जाएगी। नई नियुक्तियां शासन स्तर से होेेंगी। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें