फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में थाने के गेट पर युवक और होमगार्ड के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल

Thu, 06 Nov 2025 01:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां थाने से बाहर निकले युवक को होमगार्ड ने पकड़ा लिया। दोनों में हाथापाई हो गई। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने में बैठा लिया। 
विज्ञापन
थाने के गेट पर भिड़े होमगार्ड और युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर बैजू निवासी अशफाक की थाने के गेट पर बिना वर्दी के होमगार्ड से हाथापाई हो गई। पुलिस ने अशफाक को थाने पर बिठा लिया। गांव बरिउना निवासी विक्रम का पुत्र 22 वर्षीय सतेंद्र चार नवंबर को कहीं चला गया था। विक्रम ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उनका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है। गांव नरायनपुर बैजू के अशफाक के साथ उनका पुत्र देखा गया है। सूचना पर बुधवार को पुलिस अशफाक को थाने लाई थी।

विज्ञापन


इस बीच सतेंद्र की तलाश की गई तो वह सिंधौली क्षेत्र में कहीं मिल गया। सतेंद्र को थाने लाने पर देर शाम अशफाक को छोड़ दिया गया था। अशफाक घर की महिलाओं और बच्चों के साथ थाने से बाहर आया तो बिना वर्दी पहने गांव जनकापुर के होमगार्ड रामखिलावन ने अशफाक से थाने चलने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और हाथापाई हो गई।

महिला ने होमगार्ड पर लगाया मारपीट का आरोप 
शोर सुनकर पुलिसकर्मी भी थाने से बाहर आ गए और अशफाक को फिर से थाने में बिठा लिया। अशफाक के साथ आई एक महिला ने होमगार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया है। अशफाक और होमगार्ड बीच हाथापाई के दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि होमगार्ड और युवक के बीच हाथापाई की जानकारी नहीं है। हाथापाई क्यों हुई और किसकी गलती है, इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें