फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं और पुवायां पुलिस के बीच धक्कामुक्की

विज्ञापन
पुवायां में पुलिस से धक्कामुक्की करते हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले रोड की मरम्मत न होने पर पैदल शाहजहांपुर जा रहे हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन

हिंदू युवा संगठन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देकर कई समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई थी। समाधान नहीं होने पर 27 जुलाई को पुवायां से शाहजहांपुर पैदल मार्च की चेतावनी दी थी। 26 जुलाई को एसडीएम और सीओ ने थाने में संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा के साथ वार्ता कर कुछ समस्याओं का समाधान करा दिया था, लेकिन शाहजहांपुर से लेकर खुटार तक कई स्थानों पर रोड खराब होने और इससे कांवड़ियों को दिक्कतों के मामले का समाधान नहीं हो सका था।
रोड मरम्मत की मांग को लेकर कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को राजीव चौक पर एकत्र हुए और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल शाहजहांपुर के लिए निकल पड़े। पुवायां कस्बे में मोहम्मदी मोड़ के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। जानकारी पाकर एसडीएम सदानंद सरोज मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन


संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया है, जिस पर पहले से ही पत्राचार किया जा चुका है। पुवायां से बड़ागांव तक गड्ढे भरने का काम चल रहा है। मीट की दुकानें बंद कराने की मांग थी, जो पहले ही बंद कराई जा चुकी हैं। - सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें