फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कचहरी में मारपीट, छह लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी निवास राजीव कुमार मिश्रा ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साक्षी दीक्षित ने दहेज उत्पीड़ऩ का फर्जी मुकदमा उनके व उनके परिवार पर दायर किया था। सुलह समझौता एवं मध्यस्थता केंद्र पर 15 जून को तारीख नीयत थी। वार्ता के बाद वह अधिवक्ता सीट की ओर जा रहे थे। करीब 12:30 बजे कचहरी में समधी शिवसागर लाल, उनकी पत्नी गीता देवी, विकास व विमल, बहू साक्षी निवासी मोहल्ला बीबीजई हद्दफ ने गालियां दीं।
विज्ञापन

एक महिला ने थप्पड़ मार दिया। घटना सीसी कैमरे में रिकाॅर्ड है। उन्होंने बताया कि वह ग्राम नरनी, ब्लाक महोली के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर हैं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें