फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: राज्यरानी एक्सप्रेस से टकराकर स्कूटी के परखच्चे उड़े... 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन; युवक पर FIR

Fri, 02 May 2025 07:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कटरा-खुदागंज मार्ग पर कसरक रेल फाटक बंद होने के बावजूद स्कूटी सवार युवक ने निकलने की कोशिश की। इसी दौरान स्कूटी राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। युवक बाल-बाल बचा। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
स्कूटी के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में खुदागंज मार्ग पर बंद कसरक रेलवे फाटक को पार करते समय शुक्रवार को लखनऊ की तरफ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस से टकराकर स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस बीच 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मीरानपुर कटरा-खुदागंज मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 342 को दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जैतीपुर के अमित सिंह स्कूटी से खुदागंज जा रहे थे। वे बंद कसरक रेलवे फाटक गेट से स्कूटी को निकालने लगे। इस बीच डाउन लाइन पर आई राज्यरानी एक्सप्रेस के इंजन से स्कूटी टकरा गई। हादसे में अमित बाल-बाल बच गए। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर इंजन की जांच की।

बरेली की बिलपुर रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने जैतीपुर के अमित सिंह के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया, हादसे के बाद राज्यरानी एक्सप्रेस को मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट रोकने के बाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


बाइक भी गिरी, दर्ज होगी रिपोर्ट
रेलवे फाटक को पार करने वाले एक बाइक सवार पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हालांकि, उसकी बाइक इंजन से नहीं टकराई थी। वह फाटक को पार करके खड़ा था। स्कूटी से इंजन टकराने के बाद उसकी बाइक गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें