शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान के मॉडल, पर्यावरण संरक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान और विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मधुर कश्यप और डॉ. अर्चना गुप्ता ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आफाक अली खान, मैनेजर संजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता और उपप्रधानाचार्य ज्योत्सना द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद