फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में शुरू हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

Fri, 30 Jan 2015 08:57 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन वाद-विवाद, अभिभाषण और कहानी कथन प्रतियोगिता हुई। जिसमें कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अभिभाषण प्रतियोगिता में ओसीएफ इंटर कॉलेज के सज्जन कुमार द्विवेदी, कहानी कथन में डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की ऋतु वार्ष्णेय, वाद-विवाद के पक्ष में गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल के सचिन शुक्ला तथा विपक्ष में आर्य महिला इंटर कॉलेज की महिमा शर्मा विजेता घोषित की गईं। इन सभी विजेताआें को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी इलाहाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज, मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की।
निर्णायक मंडल में महेंद्र प्रताप, राजीव श्रीवास्तव, डॉ. नरेश चंद्र, जेपीएन मिश्र, ओपी सिंह, संजय शंकर मिश्र, रश्मि अग्रवाल शामिल रहे। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्रेम शंकर सक्सेना, राम औतार शर्मा, अजय कुमार, शैलेंद्र विक्रम सिंह, साधना सक्सेना, अनीता भास्कर आदि का योगदान रहा। शनिवार को सुबह 10 बजे से क्विज, चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें