फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में गणतंत्र दिवस पर उप​स्थित छात्र-छात्राएं। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस पर शहर के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्रबंध कमेटी के सदस्य जगदीश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अंश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल और उपप्रधानाचार्य कविता अरोड़ा ने झंडा फहराया। बच्चों ने मां शारदे की वंदना के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई।
होली एंजेल्स स्कूल चिनौर में प्रधानाचार्य सिस्टर फातिमा व उप प्रधानाचार्य सिस्टर प्रतिमा ने झंडा फहराया। कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। छात्र अथर्व वर्मा व सैफ अंसारी ने भाषण दिया। बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के जरिये तालियां बटोरीं। उन्हें पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

सेंट पॉल्स स्कूल में प्रबंधक फादर विजय टेलिस व प्रधानाचार्य साबू अथिकल ने झंडा फहराया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तराने पेश किए। प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में गणतंत्र दिवस पर उपस्थित छात्र-छात्राएं। स्रोत: स्कूल

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में गणतंत्र दिवस पर उपस्थित छात्र-छात्राएं। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें