फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों की छुट्टी...रचनात्मक कार्यों में जुटेंगे छात्र-छात्राएं

Wed, 21 May 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया है। बच्चों को गृहकार्य दे दिया गया है। छात्र-छात्राएं विद्यालय के बने व्हाट्सपग्रुप के जरिये शिक्षकों के संपर्क में रहेंगे। जरूरत पड़ने पर फोन पर मार्गदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूलों में गर्मी के अवकाश की घोषणा की गई तो बच्चे खुशी से उछल पड़े। इससे पहले उन्हें गृह कार्य दिया गया। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को विषय के अतिरिक्त रचनात्मक कार्यों वाला गृह कार्य दिया गया। जिससे वे पढ़ने के साथ मौज-मस्ती भी कर सकें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप को एक बार फिर से सक्रिय कर दिया गया। शिक्षकों की मानें तो बच्चों को दिक्कत आने पर ग्रुप पर साझा करेंगे। शिक्षक उन्हें ग्रुप पर समझाने का प्रयास करेंगे, अन्यथा कॉल कर समाधान निकालेंगे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि रचनात्मक कार्य शिक्षक देंगे। विकासशील, कहानी, कॉमिक्स, कौएं की कहानी आदि रचनात्मक चीजों पर फोकस किया गया।

कौशल सीख सकेंगे बच्चे
-20 मई से 10 जून के मध्य हुए अवकाश में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले अधिकांश बच्चे अपने घरों में रहते हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए नए अनुभव की खोज करना, नए दोस्त बनाना और खेल में कुछ करके सीखने का सही समय है। गर्मी में समर कैंप में रचनात्मक वातावरण का सृजन होगा। जहां बच्चे जीवन कौशल सीख सकेंगे।
विज्ञापन

-



आज डीएम करेंगे समर कैंप का शुभारंभ
-पुवायां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेंबा में बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह समर कैंप का शुभारंभ करेंगे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि समर कैंप के लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें