अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय केे समक्ष प्रदर्शन किया और बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन बीएसए राकेश कुमार को दिया।
महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने बीएसए को दिए ज्ञापन में कहा है कि स्कूलों की मान्यता प्रक्र्रिया का सरलीकरण किया जाए। मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाए, नवीन सत्र का शुभारंभ पूर्व की भांति जुलाई से किया जाए, आरटीई के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए प्रतिपूर्ति धनराशि की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में सीपी सिंह, राजीव शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, राम सुरेश वर्मा, नरेंद्र प्रताप शाक्य, वीरेंद्र प्रताप, भूपेंद्र सिंह, हरिपाल, अखिलेश चंद्र, राजेश कुमार, बृजपाल, अनिल कुमार, श्याम मोहन तिवारी आदि शामिल रहे।