फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंटा चौराहे पर जाम में फंसे स्कूली बच्चे, लगी वाहनाें की कतारें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अंटा चौराहा पर जाम के दौरान लगी वाहनों की कतारें। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क पर खोदाई वाले इलाकों के साथ सामान्य सड़कों पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को अंटा चौराहे पर जाम लगने से स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

दिन में करीब एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर अंटा चौराहा पर जाम लग गया। चौराहे पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कार, ई-रिक्शा और साइकिल सवार तक फंस गए। ई-रिक्शा और वैन में बैठे स्कूली बच्चे जाम खुलने का इंतजार करते रहे। वाहनों की कतार के चलते चौराहा पार करना मुश्किल हो गया।
इस दौरान लगातार हार्न बजते रहे, लेकिन वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। इसी बीच सत्तारूढ़ दल के एक नेता की कार हार्न बजाते हुए वहां से गुजरी। यातायात पुलिस ने किसी तरह कार को निकलवा दिया, जबकि अन्य वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इससे जाम में फंसे लोगों को और परेशानी हुई।
विज्ञापन

चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक यातायात कर्मी और दो होमगार्ड तैनात थे। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण वे भी यातायात सुचारु नहीं करा सके। इसके चलते करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। सीओ यातायात रनवीर सिंह ने बताया कि अंटा चौराहा पर अतिरिक्त यातायात कर्मी लगाकर राहत दी जाएगी।

शाहजहांपुर में अंटा चौराहा पर जाम के दौरान लगी वाहनों की कतारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें