टूटे शीशे के साथ रोड पर फर्राटे भरती स्कूल बस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। भीषण सर्दी में पिछले हिस्से का शीशा टूटा होने के बाद भी विद्यार्थियों को स्कूल ले जा रही बस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में असुरक्षा के बीच बैठे बच्चे सर्द हवा से कांपते दिख रहे हैं। यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो हजार रुपये का चालान किया है।
बस पुवायां तहसील के राना पब्लिक स्कूल की है। सड़क से बस के गुजरने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। शाहजहांपुर पुलिस के एक्स एकाउंट पर भी वीडियो को शेयर किया गया था। यातायात निरीक्षक बाल किशन ने बताया कि नंबर के आधार पर बस पर कार्रवाई की गई है। वीडियो का एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने संज्ञान लिया। उन्होंने अधीनस्थ को स्कूल में भेजकर बस की जांच कराई। उन्होंने बताया कि शीशे को सही करा दिया गया है।
-पार्किंग में खड़ी बस में पत्थर लगने से बुधवार को शीशा टूट गया था। पुवायां में शीशा डलवाने की व्यवस्था नहीं थी। शीशा नया डलवाने के बाद ही बस को चलाया जा रहा है।
-अवतार सिंह, डायरेक्टर, राना पब्लिक स्कूल