फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कूड़ा हो रहे 49 लाख... हाईवे पर कचरे का ढेर

Sat, 03 Feb 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
खुटार। नगर में कूड़ा निस्तारण के दावे फेल हो रहे हैं। 49 लाख रुपये की लागत से बने एमआरएफ सेंटर में मशीनें कूड़ा हो रही हैं। वहीं, हाईवे किनारे लगे कचरे के ढेर की बदबू राहगीरों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 33 लाख रुपये खर्च कर गोला रोड बाईपास किनारे एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य कराया गया था। 16 लाख रुपये कीमत की मशीनें भी खरीदकर यहां लगवा दी गईं। इसे चलाने के लिए चार कर्मचारी और एक चौकीदार की भी तैनाती की गई है। नगर पंचायत की ओर से दो माह पूर्व इसका संचालन शुरू करने का दावा किया जा रहा है। जबकि, धरातल पर मशीनें धूल फांक रही हैं। मशीनों को देखकर ऐसा लगता भी नहीं कि इनका संचालन अब तक किया गया है। आसपास के लोगों के अनुसार यहां सिर्फ एक चौकीदार रहता है। इसके परिसर में बने डंपिंग ग्राउंड में कुछ माह पहले कूड़े के जो ढेर लगे थे, उनके निस्तारण के नाम पर सिर्फ उसे फैलाया गया है। सेंटर के संचालन के दावे के बीच कूड़ा निस्तारण से होने वाली आय के सवाल पर लिपिक अनिल सिंह का कहना है कि अभी कोई कूड़ा बिक्री नहीं की गई है।

-

हाईवे किनारे कूड़ा डालकर निस्तारण से छुटकारा पाओ
-कूड़ा निस्तारण के लिए पहले लाखों रुपये खर्च करने वाले नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अब नया तरीका खोज निकाला है। अगर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा ले जाएंगे तो उसका निस्तारण करना होगा। इसीलिए सारी समस्याओं से छुटकारा पाते हुए गोला रोड बाईपास पर हाईवे किनारे गड्ढों में कूड़ा डालकर निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-

आठ लाख रुपये का बजट और खपाने की तैयारी

-एमआरएफ सेंटर अभी शुरू नहीं हो पाया, लेकिन इसी जगह पर और बजट खपाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए आठ लाख रुपये से अधिक कीमत की बीस मीटर ऊंची दो सौ वाट की हाईमास्ट लाइट लगवाने की तैयारी है। जल्द ही यह लाइट भी यहां लग जाएगी।

-

एमआरएफ सेंटर में अभी कूड़े की छंटाई का काम चल रहा है। कर्मचारी दूसरी शिफ्ट में काम करते हैं। बाईपास किनारे कूड़ा डालने के बारे में जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन


सतेंद्र प्रकाश, ईओ, नगर पंचायत खुटार

खुटार नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें