फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार से टकराई स्कूल की बस...बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार को दोपहर एक स्कूल बस आगे चल रही कार से टकरा गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन स्कूल बस पर सवार सभी बच्चे और कार में बैठे लोग सुरक्षित रहे। हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चे बस से घरों को लौट रहे थे। इस दौरान बस पर चालक और उसके सहायक के अलावा करीब 35 बच्चे भी बैठे थे। कपसेड़ा नहर के पास स्कूल बस आगे चल रही कार से टकरा गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे करके आवागमन सुचारु कराया।
वहीं, हाईवे पर ही बुधवार की शाम कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास तिलहर की ओर आ रही एक बाइक के पीछे से कोई वाहन टकरा गया। इस हादसे में बाइक पर सवार बिलहरी गांव के इकरार और उनकी पत्नी हाजरा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

000
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
तिलहर। हाईवे पर एक ढाबे के पास मंगलवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव मलूकापुर निवासी 20 वर्षीय अजय की देर रात बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अजय के साले सुदीप का बरेली में उपचार हो रहा है। अजय के भाई रोहित ने बताया कि दोनों देहरादून में काम करते थे और वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें