फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ‘मिनी पंजाब’ पुवायां में हो जाएगा भूसे का संकट!

Sat, 16 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
गेंहूं - फोटो : concept photo
विज्ञापन
क्षेत्र से रोजाना कई ट्रकों में भूसा भरकर बाहर भेजा जा रहा है। इससे आने वाले समय में किसानों के सामने पशुओं को खिलाने के लिए भूसे का संकट होना स्वाभाविक है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देने की जरुरत नहीं समझी है। 
विज्ञापन

बता दें कि अन्न उत्पादन के मामले में प्रदेश भर में प्रथम स्थान वाली पुवायां तहसील को ‘मिनी पंजाब’ के नाम से जाना जाता है। इस समय गेहूं की फसल कटने के बाद भूसा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। हर साल यहां गैर जनपदों से तमाम बड़े व्यापारी आकर डेरा डाल देते है। व्यापारी मशीन को ठेके पर लेकर पांच सौ से एक हजार रुपए प्रति एकड़ नरई खरीदकर भूसे को ट्रकों में भरकर बाहर ले जाते है। तहसील क्षेत्र के खुटार-पुवायां मार्ग, बंडा-खुटार मार्ग, पुवायां-बंडा मार्ग के अलावा देहात में भी बड़े ट्रक खुलेआम भूसा भरते हुए देखे जा सकते हैं। 
भूसे से भरे ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रक खुलेआम पुलिस के सामने से बिना रोक टोक के निकल जाते है। खास बात है कि इन ट्रकों के चौराहे पर पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी वीआईपी वाहनों को पास कराने की तर्ज पर रोड खाली करवाकर ट्रकों को निकाल देते हैं। चौराहों पर ट्रकों को पास कराने के एवज में उनकी जेबें भी गरम हो जाती है। 
विज्ञापन


डीएम की ओर से लगती रही है रोक
पुवायां।  पूर्व में भूसे को जिले से बाहर ले जाने पर तत्कालीन डीएम मिनिस्ती एस, नवदीप रिणवा, राजमणि यादव की ओर से रोक लगाई जा चुकी है। लेकिन ऐसा तब हुआ था जब पशु पालन विभाग की ओर से भूसे का संकट होने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाती है। इस बार पशु पालन विभाग ने इस ओर ध्यान देने का प्रयास नहीं किया है। 

भाकियू की ओर से दिया जा चुका है पत्र
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव और टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थनापत्र एसडीएम को देकर भूसे को बाहर ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। जो भी निर्णय होगा जिला स्तर से ही होगा। यदि भूसा बाहर ले जाने पर रोक लगाई गई तो आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सलिल कुमार पटेल एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें