महाशिवरात्रि पर फूलों से सजाया जाता है मंदिर
महाशिवरात्रि पर मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। इसके साथ ही रोशनी से मंदिर परिसर जगमग रहता है। चार जुलाई से शुरू होने जा रहे श्रावण मास पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या उमड़ने को ध्यान में रखकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जहां पूजा अर्चना के लिए शिवभक्त आएंगे। भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा का दर्शन करने के साथ ही शिवलिंग का अभिषेक करेंगे।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: यूपी के इस जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सोमवार तक बंद, कांवड़ यात्रा के चलते लिया फैसला
सच्चे मन से मांगने पर मिलों हैं सभी सुख
मान्यता है कि यहां एक बार जो सच्चे मन से मांग लिया वह पूरा जरूर होता है। मंदिर में आने वाला कभी खाली हाथ वापस नहीं जाता है। भगवान शिव, पार्वती व गणेश की आदमकद प्रतिमाएं हैं। जो जिले में कहीं ओर नहीं हैं, इसके अलावा शिवलिंग है, जिस पर सर्प की आकृति अंकित है।
मंदिर में की गई सजावट
श्रावण मास में वनखंडी नाथ मंदिर मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटती है, जिसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों को सजाया गया है। भगवान की सभी प्रतिमाओं का रोज विशेष श्रृंगार करने की व्यवस्था है।