फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविधान बचाओ रैली नौ को...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
टाउनहॉल ​​स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन नौ मई को दोपहर दो बजे गांधी भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अजय राय होंगे। आयोजन को लेकर भीड़ जुटाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

टाउनहॉल स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने बताया कि सत्तापक्ष लगातार संविधान पर हमला कर रहा है। इसे बचाने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खान ने रैली के महत्व पर जोर दिया। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेसजनों ने भारतीय सेना द्वारा दुश्मनों को दिए गए मुंहतोड़ जवाब की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी देश की सेना के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर हमेशा समर्थन करती है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, रामजी अवस्थी, सईद अंसारी, रफी उल हसन, केवी मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी, फरमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें