फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में सत्य भारती स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
बांसखेड़ा गांव में आयोजित न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। बांसखेड़ा गांव के आरडीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और इसमें रामनगर के सत्यभारती स्कूल के बच्चाें ने बाजी मारी।
विज्ञापन

घोषित परिणाम के अनुसार खो-खो में सत्यभारती स्कूल की टीम विजेता और आरडीएस स्कूल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में आरडीएस स्कूल विजेता और सत्यभारती की टीम उपविजेता रही। बाद में हुईं लूडो और कैरम प्रतियोगिता में भी सत्यभारती स्कूल के बच्चों का दबदबा रहा। अंत में विजेता और उपविजेता बच्चों को ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। व्यवस्था में प्रवेश सिंह, अर्चना सिंह, नीरू सिंह, विमल सक्सेना, अजय कुमार, सीमा दीक्षित आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें