फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रणजी ट्रॉफी में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी कर किया नाम रोशन

विज्ञापन
वैभव नारंग, क्रिकेटर। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित साउथ सिटी कॉलोनी निवासी अनिल नारंग के बेटे वैभव ने चंडीगढ़ क्रिकेट टीम से रणजी ट्रॉफी में खेलकर जिले का नाम रोशन किया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने दूसरे मैच में शानदार 47 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि चंडीगढ़ की टीम से वैभव को दो मैच खेलने को मिले। पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन कर 47 रनों की पारी सौराष्ट्र के खिलाफ खेली। बेहद मजबूत मानी जाने वाली सौराष्ट्र टीम के खिलाफ वैभव ने अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी छाप छोड़ी।
शाहजहांपुर से क्रिकेट को शुरू करने वाले वैभव तीन साल से चंडीगढ़ में खेल रहे हैं। इससे पहले वह वर्ष 2011 में शाहजहांपुर प्रीमियर लीग में विजेता टीम के सदस्य रहे थे। लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीयूष चावला व मोहम्मद शमी भी खेलने के लिए आए थे। वैभव ने मनोज यादव की कप्तानी में मयूर स्पोर्टिंग की ओर से भी चार से पांच-मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट अकादमी के सदस्य आनंद पाठक, मयूर खन्ना, इरफान खान, नईम, सौरभ मलिंगा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें