फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीजन की सबसे गर्म रही शनिवार की रात, न्यूनतम तापमान पहुंचा 28.5 डिग्री

विज्ञापन
रविवार को लाल इमली चौराहा पर तेज धूप से बचने के लिए बच्ची को कैप लगाकर ले जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीजन की सबसे गर्म रात शनिवार को रही। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री पहुंच गया। दिन में तेज धूप के साथ सामान्य से तेज हवा लू के रूप में चली। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सोमवार से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसके असर से रात और गर्म होने के साथ दिन में लू का प्रकोप बढ़ने के साथ तापमान वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार को सामान्य से पांच से 10 किमी तेज रफ्तार से लू चली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब सामान्य है। आर्द्रता 38 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चल रही है। सोमवार को तापमान में वृद्धि होने के साथ लू का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें