फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपी सराफा प्रतिष्ठानों की चाभियां 

Wed, 30 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपी सराफा प्रतिष्ठानों की चाभियां  
विज्ञापन
सोने-चांदी के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी थोपे जाने के विरोध में हड़ताल पर डटे सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठानों की चाभियां भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव को सौंपकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच, सराफा व्यापारियों ने 27वें दिन भी बाजार बंदी करके अपना कारोबार ठप रखा। 
विज्ञापन

सराफा व्यापारी गत तीन मार्च से शहर समेत जिले में बाजार बंदी पर डटे हैं। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने एक्साइज ड्यूटी के सरलीकरण की मांग रखी, लेकिन केंद्र सरकार, विशेषकर वित्त मंत्री के अड़ियल रुख को देखते सराफा व्यवसाई एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने पर अड़ गए हैं। इस संबंध में शहर की सराफा यूनियनों के पदाधिकारी संासद का घेराव करके उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। 
इसके बावजूद, केंद्र सरकार के रुख में नरमी नहीं देख सराफा यूनियनों के पदाधिकारी सदर बाजार में इकट्ठा हुए और वहां पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष को अपने प्रतिष्ठानों की चाभियां देकर बेमियादी हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर सदर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद सराफ ने कहा कि बाजार का खुलना अब सरकार की सोंच पर निर्भर करेगा। प्रदर्शन में पंकज वर्मा, विनीत सर्राफ, राजनारायण गुप्ता, जवाहर रस्तोगी, राजीव खन्ना, सुधीर रस्तोगी, अरुण रस्तोगी, सौरभ मल्होत्रा, धीरू भाई, रामपाल वर्मा, अभिषेक सेठ, रचित गुप्ता आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


लखनऊ में राजभवन का घेराव आज
सराफा व्यापारियों की मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और स्वर्णकार संघ से जुड़े व्यवसायी बुधवार को सुबह लखनऊ जाकर राजभवन का घेराव करेंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सतीश सर्राफ ने बताया कि सर्राफा व्यापारियों का जत्था बुधवार सुबह ट्रेन से लखनऊ रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें