फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश को बर्खास्त करने की उठी मांग

Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक और भगवान परशुराम मंदिर जीर्णोद्धार एवं जन जागरण समिति के अध्यक्ष अशित पाठक ने भगवान परशुराम जन्मस्थली के संबंध में विवादित बयान देने वाले प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

सर्व समाज की बैठक में अशित पाठक ने पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार के मंत्री भगवान परशुराम की जन्मस्थली नहीं मानते और सरकार के पास जलालाबाद स्थित मंदिर को जन्मस्थली घोषित करने तथा उसे पर्यटन स्थल बनाने की कोई योजना नहीं है, तो सनातनी लोगों के पास विधानसभा चुनाव में सपा को वोट देने की भी कोई योजना नहीं है। पाठक ने कहा कि सपा जातिवादी और तुष्टिकरण की नीति छोड़कर भगवान परशुराम की जन्मस्थली के संबंध में विवादित बयान देने वाले मंत्री को बर्खास्त करें। उनके बयान से सनातन धर्म मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है।
बैठक में पवन पांडेय, मुन्नूलाल मिश्र, अक्षय अवस्थी, आलोक शुक्ला, अभिषेक दीक्षित, अवनीश द्विवेदी, आशीष गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, बृजेश सक्सेना, अनूप सक्सेना, सुजीत, उमेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मुकेश कश्यप, सरताज, संजीव राठौर, अरविंद दीक्षित आदि ने भी प्रभारी मंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें